Zindagi Kharidne Wali Duniya! | In Time (2011) Full Movie Explained in Hindi

    यह एक ऐसी दुनिया है जहां पैसों की कोई वैल्यू नहीं। यहां टाइम ही सब कुछ है। यहां अगर आपको कोई चीज खरीदनी है तो आपको उस चीज के बदले अपनी जिंदगी का कुछ टाइम देना पड़ेगा। तब जाकर आप उस चीज को खरीद पाएंगे। लेकिन इस दुनिया में एक अच्छी जिंदगी गुजारने के लिए आपके पास टाइम का होना भी जरूरी है। क्योंकि यहां जब किसी इंसान की एज 25 साल तक पहुंच जाती है तो उस इंसान के हाथ पर एक साल का टाइम स्टार्ट हो जाता है। जिस पल काउंटडाउन जीरो हुआ उसी पल वह इंसान खत्म। अमीरों के पास इतना टाइम था कि वह 1000 साल की जिंदगी भी जी सकते थे। अमीरों ने खुद के लिए एक अलग दुनिया बना ली। जहां वो लोग एक सुकून भरी जिंदगी गुजार रहे थे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ गेटो सिटी में रहने वाले गरीब लोग दिन रात मेहनत करके खुद के लिए टाइम कमाते थे। नहीं तो उनकी जिंदगी खत्म हो जाएगी। इन्हीं गरीबों की बस्ती में विल नाम का एक लड़का रहता था। जिसकी घड़ी में सिर्फ 23 घंटे ही बचे थे। विल अपनी मॉम के साथ रहता था। अब क्योंकि 25 साल के बाद उम्र रुक जाती है। इसीलिए उसकी मां 50 साल की होकर भी बहुत जवान दिख रही थी। आज विल की मां का 50वां जन्मदिन था। विल अपनी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पिछली रात ओवरटाइम करके एक शैंपेन की बोतल लाया था। यह देखकर विल की मॉम बहुत खुश हो जाती है और वह विल से कहती है कि मैं अपने पोतों को देखना चाहती हूं। तुम किसी लड़की को डेट क्यों नहीं करते? जिस पर विल जवाब देता है कि इन सब चीजों के लिए टाइम किसके पास है? विल की मॉम ने उससे कहा कि इलेक्ट्रिसिटी बिल और बैंक से लिया हुआ लोन कल की डेट तक मुझे क्लियर करना होगा। नहीं तो हमें फाइन पड़ सकता है। इसीलिए अब मैं जा रही हूं और कल रात तक सभी बिल्स और बैंक के लोनस जमा करवा कर वापस आऊंगी। उसने कहा कि मेरे पास सिर्फ 3 दिन का टाइम है। इलेक्ट्रिसिटी बिल और बैंक का लोन चुकाने में मेरे पास लगभग सारा टाइम खर्च हो जाए। इसीलिए कल शाम को तुम जरूर बस स्टॉप पर मेरा इंतजार करना ताकि मेरा सारा टाइम खत्म होने से पहले मैं तुमसे कुछ टाइम ले सकूं। इस पर विल ने कहा ठीक है मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा। जाने से पहले विल की मां विल के हाथ को छूकर उसकी बॉडी में 30 मेंटल ट्रांसफर करती है ताकि विल अच्छा नाश्ता खरीद कर खा सके। इसके बाद दोनों अपने-अपने काम पर निकल गए। रास्ते में विल के पास एक छोटी बच्ची आती। वो विल को एक कैप्सूल देकर विल से उसका थोड़ा सा टाइम मांगती है। विल मुस्कुराते हुए उस छोटी बच्ची को कैप्सूल में अपनी जिंदगी का 5 मिनट का टाइम दे देता है और वह चली जाती है। यहां हमें पता चलता है कि यह लोग अपने टाइम को एक कैप्सूल में स्टोर भी कर सकते हैं। जिससे यह लोग कभी भी यूज़ और ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके बाद विल काम के लिए फैक्ट्री पहुंच जाता। काम शुरू करने से पहले वह कॉफी लेने जाता है। लेकिन वहां वह देखता है कि हर एक चीज का दाम डबल हो गया है। जहां पहले कॉफी 2 मिनट की मिल अब उसका प्राइस डबल होकर 4 मिनट हो चुका है। यहां पर कभी भी किसी चीज का भी दाम बढ़ा दिया जाता है। बिना किसी अनाउंसमेंट के यह बात विल को बहुत बुरी लगती। मजबूरी में विल ने भी कॉफी के लिए अपनी जिंदगी के 4 मिनट पे किए और काम पर लग गए। दिन भर के काम के बाद रात के वक्त विल अपने दोस्त के साथ एक बार में जाता है। विल का दोस्त एक नंबर का शराबी था। वह हर वक्त शराब के नशे में टली रहता। विल का दोस्त विल को इशारे में बताता है कि वह आदमी सबको फ्री में दारू पिला रहा और उसके पास बहुत ज्यादा टाइम। यह सुनकर विल ने जब उस आदमी की तरफ देखा तो उसे चारों तरफ से लड़कियों ने घेरा हुआ था। विल की जब उस आदमी की घड़ी पर नजर गई तो उस आदमी के पास 116 साल का टाइम था। यह देखकर विल समझ जाता है कि यह आदमी ग्रीनिस्ट सिटी से है क्योंकि गेटो सिटी में लोगों के पास ज्यादा से ज्यादा 2 दिन का टाइम होता है। विल उस आदमी के पास आया और उसे वर्णन करने लगा कि यहां पर तुम्हें नहीं होना चाहिए था। यहां चोरों का खतरा है। यह लोग तुम्हें मारकर तुम्हारा टाइम चुरा लेंगे। इसलिए जल्दी से यहां से निकल जाओ। लेकिन वह आदमी विल की बातों को सीरियस नहीं लेता और उसे इग्नोर करके ड्रिंक करने लग जाता है। तभी उस बार में फोर्टिस नाम का एक गैंगस्टर अपने ग्रुप के साथ आया जिसे देखकर सारे लोग बाहर निकल भागे। दरअसल यह शहर के सबसे बड़े गुंडे हैं जो लोगों से जबरदस्ती टाइम चुराते हैं। विल का दोस्त विल को पकड़ कर ले जाने लगा। लेकिन विल ने जाने से इंकार कर दी और वहां एक कोने में छिपकर सब कुछ देखने लगा। फोर्टिस उस अमीर आदमी से उसका सारा टाइम लूटने आया था। फोर्टिस उस अमीर आदमी को चैलेंज करता है कि चलो पंजा लड़ाते हैं और जो हारेगा वह अपना सारा टाइम जीतने वाले को दे देगा। यह टाइम फाइट आर्म रेसलिंग की तरह थी जिसमें दो लोगों को एक दूसरे की कलाई पकड़नी होती थी। जिस भी इंसान की कलाई नीचे होती थी, उसका टाइम घटने लगता था और वह टाइम उस आदमी के हाथ में ट्रांसफर होने लगता था जिसकी कलाई ऊपर होती थी। इस तरह जीतने वाला इंसान सारा टाइम उस दूसरे आदमी से अपनी बॉडी में स्टोर करके उसे मार देता। फोर्टिस उस आदमी से कहता है क्या तुम इसके लिए तैयार हो? इस पर उस अमीर आदमी ने कहा कि मैंने बहुत ज्यादा ड्रिंक की हुई इसलिए मुझे कुछ टाइम चाहिए। उसके बाद मैं तुम्हारे चैलेंज के लिए तैयार हूं। फर्टिस कहता है कि ठीक है यह तुम्हारी आखिरी ख्वाहिश है। जाओ मैं तुम्हें तैयार होने के लिए कुछ मिनट देता हूं। फर्टिस उसके साथ अपना एक आदमी भी भेज देता है ताकि यह भाग ना सके। वह अमीर आदमी बाथरूम में आकर बहुत ज्यादा उल्टियां करने लग जाता है क्योंकि उसे काफी छड़ गई थी। इसलिए अगर वह इस हालत में फोर्टिस से पंजा लड़ता तो इस अमीर आदमी का हारना कंफर्म था। तभी विल वहां पर आ जाता है। वह फोर्टेस के आदमी को मारकर उस अमीर आदमी को अपने साथ उस जगह से बाहर निकाल लेता है और उसे फोर्ट से बचाकर एक सेफ जगह पर ले आया। विल ने उस अमीर आदमी से कहा कि मैंने तुमसे कहा भी कि तुम्हारी जान को खतरा है। तुम जानबूझकर अपना टाइम क्यों बर्बाद कर रहे हो? वो आदमी विल को अपना नाम हेनरी बताता है और वो विल से पूछता है कि तुम्हारी उम्र कितनी है? विल ने बताया 28 साल। हेनरी ने कहा, “मेरी उम्र 105 साल है और अब मैं जिंदगी से थक चुका हूं।” मैंने अपनी लाइफ में हर एक चीज का मजा लिया है और अब मुझे इस जिंदगी की जरूरत नहीं है। मैं जीना नहीं चाहता। यह सुनकर विल ने हैरानी से पूछा, “आखिर तुम कहना क्या चाहते हो?” इस पर हेनरी ने कहा, “ला लगता है तुम अब तक हकीकत से अनजान हो?” क्या तुमने कभी सोचा है कि इस दुनिया में अलग-अलग टाइम झोंस क्यों बनाए गए हैं? आखिर क्यों तुम्हारे टाइम जोन गेटों में किसी भी वक्त चीजों के दाम और टैक्स बढ़ा दिए जाते हैं। दरअसल, महंगाई जानबूझकर बढ़ा दी जाती है ताकि गरीब लोग मरते रहे और उनकी मौत का फायदा ग्रीनविच टाइम जोन के अमीर लोगों को होता रहे। असल में यह सारा सिस्टम उन्हीं का बनाया हुआ है। जरा सोचो वहां ग्रीनविच टाइम जोन में लोगों के पास जीने के लिए हजारों साल है। लेकिन यहां गेटों में तुम लोग हर रोज जीने के लिए मेहनत मजदूरी करते हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने तुम्हें यह करने के लिए मजबूर किया है। वो लोग तुम लोगों को ज्यादा टाइम देना ही नहीं चाहते ताकि तुम लोग मजबूरी में उनके लिए काम करते रहो। वो लोग महंगाई बढ़ाकर तुम्हें ज्यादा से ज्यादा टाइम खर्च करने पर मजबूर करते हैं ताकि तुम्हारे टाइम से वो हमेशा की जिंदगी जी सकें। उन्होंने अपनी जिंदगी का हर एक दिन गरीबों की मौत से इकट्ठा किया है और मैं ऐसी जिंदगी बिल्कुल भी नहीं जीना चाहता जो किसी गरीब मजबूर इंसान की मौत से मिली हो। यह सब सुनकर विल समझ गया कि हेनरी बहुत ही नेक दिल इंसान है। हेनरी ने विल से आगे पूछा अगर तुम्हारे पास मेरे जितना टाइम होता तो तुम क्या करते? विल ने मुस्कुरा कर कहा कि सबसे पहले मैं बार-बार टाइम को देखना छोड़ देता। क्योंकि उस वक्त भी विल के पास सिर्फ 18 घंटे होते हैं। वह सोने से पहले सोने के बाद खाना खाते टाइम हर वक्त अपनी घड़ी देखता रहता है क्योंकि मुझे डर लगता है कि कहीं मेरा टाइम खत्म ना हो जाए और मैं मर ना जाऊं। विल कहता है कि मेरी मॉम घर संभालने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करती है। अगर मेरे पास तुम्हारी तरह इतना ज्यादा टाइम होता तो मैं अपनी मॉम के लिए ग्रीनविच सिटी में एक अच्छा घर खरीदता और हम दोनों वहां पर खुशी से जिंदगी गुजारते। इसके बाद विल ने हेनरी से कहा आज रात हमें यहीं रुकना होगा। सुबह तक खतरा टल जाएगा। तब तुम वापस अपने घर लौट जाना। इसके बाद यह दोनों सो जाते हैं। सुबह उठकर हेनरी देखता है कि विल अभी भी सो रहा है। वह विल के पास आता है और उसके पास जितना भी टाइम होता है, वह सारा का सारा विल को ट्रांसफर कर देता है और अपने पास कुछ ही मिनट बचाकर एक ब्रिज के ऊपर जाकर बैठ जाता है। विल जब नींद से जागा तो उसने देखा कि हेनरी वहां से जा चुका है। तभी हमेशा की तरह नींद से जागने के बाद विल ने अपनी घड़ी में नजर डाली। विल की घड़ी में 116 साल ऐड हो चुके थे। यह देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। उसे लगा कि वह अभी भी नींद में है और सपना देख रहा है। इसी दौरान विल की नजर विंडो पर पड़ी जिस पर लिखा था मेरा टाइम बर्बाद मत करना। वह समझ जाता है कि हेनरी ने मुझे अपना सारा समय दे दिया। तभी विल ने हेनरी को दूर एक ब्रिज के किनारे पर बैठे देखा। विल जल्दी से हेनरी की तरफ भागा लेकिन अब बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि हेनरी के पास अब बस कुछ ही सेकंड्स बचे थे और थोड़ी देर बाद वह एक झटके से मरकर ब्रिज से नीचे पानी में गिर गया। विल को हेनरी की मौत का बहुत ज्यादा दुख होता है। अब विल के पास 116 साल की जिंदगी थी और वह समझ जाता है कि अगर मैं यहां पर रहा तो लोग समझेंगे कि हेनरी को इसी ने मारा है। विल जल्दी से अपोस्ट के पास जाता है। विल का दोस्त विल के हाथ में इतना सारा टाइम देखकर शॉक रह जाता है। जिसके बाद विल ने अपने दोस्त को दोस्ती की खातिर 10 साल का टाइम दिया। यह देखकर विल का दोस्त उसका दिल से शुक्रिया अदा करता है। विल कहता है कि यहां रहना मेरे लिए अब ठीक नहीं क्योंकि इतने ज्यादा टाइम को देखते हुए मेरा टाइम छीनने के लिए कोई भी मुझे मार सकता है। अब मैं अपनी मां के लिए ग्रीनविच सिटी में एक अच्छा सा घर खरीद सकता हूं और वहां पर एक सेफ लाइफ गुजारूंगा। जिसके बाद विल अपने दोस्त को गुड बाय कहकर वहां से निकल जाता है और सीधा उस बस स्टॉप पर जाकर माम का इंतजार करने लग। जहां दो दिन पहले उसकी मॉम ने उससे कहा था कि मैं इलेक्ट्रिसिटी का बिल और बैंक का लोन चुकाकर इस बस स्टॉप पर पहुंचूंगी। दूसरी तरफ विल की मॉम सारे लोन और बिल्स भरने के बाद घर लौटने के लिए बस में चढ़ी। पर तभी उसे पता लगा कि एक ही दिन में बस की टिकट के दाम डबल हो गए थे। पहले जहां टिकट 1 घंटे में आती थी, वहीं अब प्राइस 2 घंटे हो गया था। यह देखकर विल की मॉम बहुत ज्यादा परेशान हो जाती है क्योंकि विल की मॉम के पास सिर्फ 1 घंटा बचा था। विल की मॉम बस ड्राइवर से रिक्वेस्ट करती है कि अगले स्टॉप पर मेरा बेटा उसे बाकी का टाइम दे देगा। लेकिन बस ड्राइवर ने साफ इंकार कर दिया और कहा कि अगर टाइम नहीं है तो फिर पैदल चली जाओ। लेकिन विल की मॉम को पता था कि अगला बस स्टॉप बहुत दूर। अगर वह पैदल भी जाती है तो उसे पहुंचने में 2 घंटे लगेंगे। उस वक्त बस में ढेर सारे पैसेंजर्स सवार थे। विल की मॉम ने उनसे भी रिक्वेस्ट की पर किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। इतने में ही बस वहां से निकल गई। विल की मॉम रेचल के पास ज्यादा टाइम नहीं बचा था। इसलिए वह दौड़ती हुई पैदल घर की तरफ भागने लगी। दूसरी तरफ विल अपनी मॉम के लिए फूलों का गुलदस्ता लिए बस स्टॉप पर उनका इंतजार कर रहा था क्योंकि आज उसे अपनी मॉम का बर्थडे सेलिब्रेट करना था। बस जब उस स्टॉप पर पहुंची तो कई सारे पैसेंजर्स उतर आए। पर उनमें से विल की मां नहीं विल यह देखकर परेशान हो जाता है और उसे समझ आ गया कि जरूर उसकी मां मुसीबत में है। वह उसी वक्त अपनी माम की तलाश में भागा। उधर रेचल के पास अब कुछ ही मिनट बचे। वह रास्ते में आने वाली गाड़ियों और लोगों के घरों का दरवाजा पीट-पीट कर उनसे थोड़ा समय उधार मांग रही थी। लेकिन कोई भी उसकी मदद करने को तैयार नहीं था। इधर विल जब कुछ दूर गया तो उसे उसकी मॉम दौड़ती हुई नजर आ गई। अपनी मॉम को भागते हुए देख विल समझ गया कि उनके पास ज्यादा टाइम नहीं है। वह अपना हाथ आगे करके तेजी से उनकी तरफ दौड़ने लगा। उधर रेचल के पास अब सिर्फ 10 सेकंड्स ही गए थे। वह भी पूरी तेजी से विल की ओर भाग रही थी। लेकिन जैसे ही रेचल अपने बेटे विल के पास पहुंची, उसका टाइम खत्म हो जाता है और वह मर जाती है। यह देखकर विल को बहुत दुख होता है क्योंकि उसने अपनी मां के लिए क्या कुछ नहीं सोचा था। वह चीख-चीख कर रोने लगा। अगली सुबह तक हेनरी की डेड बॉडी टाइम कीपर्स को मिल चुकी। यह टाइम कीपर्स वहां पर इन्वेस्टिगेशन करते हैं। आज की दुनिया में टाइम कीपर्स होते थे जो पुलिस की तरह थे। इन टाइम कीपर्स का काम भी क्राइम को रोकना होता है। टाइम कीपर्स के ऑफिसर रेमंड ने उस जगह में अच्छी तरह से जांच की लेकिन उसे कोई भी क्लू नहीं मिला। तभी रेमंड की नजर उस ब्रिज के पास लगे सीसीटीवी कैमरा की तरफ गई। वह सीसीटीवी फुटेज चेक करने सीसीटीवी रूम के लिए निकल पड़ा। दूसरी तरफ विल समझ चुका था कि उसकी मॉम की मौत के लिए ग्रीच में रहने वाले अमीर लोग ही जिम्मेदार हैं। जिन्होंने गेटों शहर के लोगों को एक-ए सेकंड का मोहताज बना दिया है। अब विल उनसे बदला लेने ग्रीनच की तरफ निकल पड़ा और यहां से होती है असल कहानी शुरू। ग्रीनविच सिटी में एंटर होने के लिए विल को एक साल का टाइम खर्च करना पड़ा और ग्रीनविच सिटी जा पहुंचा। वहां जब विल ने अमीर लोगों का लाइफस्ट देखा तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। वहां लोगों के पास इतना टाइम था कि वह लोग मरने का नाम तक भूल गए। यहां पर अमीर लोग के बॉडीगार्ड के पास भी 100 साल से भी ज्यादा का टाइम था। यह देखकर विल गुस्से से लाल हो जाता है क्योंकि विल जिस शहर से आया था, वहां पर लोगों के पास सिर्फ 24 घंटे की जिंदगी विल वहां एक महंगे होटल में रुकता है। खाना खाते दौरान एक बहुत ही खूबसूरत लड़की विल को देखती है जैसे उसे विल पसंद आ गया हो। दूसरी तरफ टाइम कीपर रेमंड हेनरी की मौत के वक्त का सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहा था। तभी उसे फुटेज में विल दिखाई देता है। हालांकि कैमरा ने हेनरी को ब्रिज से गिरते हुए रिकॉर्ड नहीं किया था। लेकिन उस फुटेज में विल ब्रिज के पास खड़ा नजर आ रहा था। जिससे रिमंड को विल पर शक होने लगा। इसलिए रिमंड ने अपनी टीम को विल के बारे में जानकारी इकट्ठा करने को कहा। रिसर्च के दौरान टाइम कीपर्स को यह बात पता चल जाती है कि विल नाम का एक आदमी बहुत सारा टाइम खर्च करके ग्रीनविच सिटी में एंटर हो गया है। जिससे रेमंड को यह बात कंफर्म हो जाती है कि विल ने ही हेनरी को मारा है। रेमंड उसी वक्त अपनी टीम के साथ ग्रीनविच शहर की ओर रवाना हो गया। दूसरी ओर ग्रीनविच शहर में विल एक कैसीनो में आया। जहां कुछ अमीर लोग पोकर खेल रहे विल भी उनके साथ बैठ जाता है। एक नए आदमी को देखकर यह लोग उस पर हंसने लगते हैं। लेकिन विल गैंबलिंग में माहिर था। आज उसके लिए अमीरों से पैसे निकालने का सबसे अच्छा मौका था। विल ने फिलिप नाम के एक रईस आदमी के साथ पोकर की बाजी खेली। फिलिप यहां का सबसे रईस इंसान है। उसके पास खुद का एक टाइम बैंक है जो लोगों को लोन पर टाइम देता है। फिलिप के साथ उसकी डॉटर भी बैठी होती है। यह वही लड़की है जो कुछ देर पहले विल को गौर से देख रही थी। गेम जब शुरू हो जाती है तब विल अपनी लाइफ का सारा टाइम दांव पर लगा देता है और अपनी माइंड के बदौलत वह फिलिप से 10100 साल जीत जाता है। यह देखकर फिलिप की बेटी सिलविया विल से काफी ज्यादा इंप्रेस हो जाती है। उसने विल को कल रात अपने घर पार्टी पर इनवाइट किया। फिर अगली शाम विल एक नई नवेली कार खरीद कर फिलिप की पार्टी में जा पहुंचा। वहीं पार्टी के दौरान विल और सिल्विया डांस करने लगते हैं और सिल्विया मन ही मन विल को दिल दे बैठी। वह अपने दिल की बात विल से करने ही वाली थी कि तभी टाइम कीपर रेमंड अपनी टीम के साथ वहां पहुंचता है और विल को पकड़ लेते हैं। विल को खूनी समझकर सिल्विया भी उससे नाराज हो गई। रेमंड ने सबसे पहले विल का सारा टाइम उससे छीनकर सिर्फ 2 घंटे दिए। उसके बाद वो विल को हेनरी के खून के इल्जाम में गिरफ्तार करने लगा। रेमंड विल से पूछता है कि तुमने हेनरी को क्यों मारा? विल उसे कहता है कि मैंने उसे मारा नहीं था बल्कि वह खुद जीना नहीं चाहता। इसलिए उसने मुझे 116 साल दिए और बाद में उसने खुद की जान ली। लेकिन रेमंड विल की बात पर यकीन नहीं करता। विल समझ जाता है कि रेमंड मुझे हेनरी के झूठे केस में फंसाकर उम्र भर कैद के लिए मुझे जेल में डाल देगा। इसलिए वह मौका देखते ही रेमंड के आदमियों को मारकर खुद को आजाद कर लेता है और उनकी बंदूक लेकर सिलविया को बंदी बना लिया। सिलविया को ढाल बनाकर विल उसे साथ लेकर भाग निकला और रेमंड और उसके आदमियों को चकमा देता हुआ वापस गेटो शहर आ पहुंचा। इस दौरान विल के पास टाइम काफी कम बचा था। उसने सिलविया से कुछ टाइम उधार मांगा। लेकिन सिलविया ने उसे एक सेकंड भी देने से इंकार कर दिया क्योंकि वह भी उसे हेनरी का खूनी समझ रही थी। इसलिए वह और तेजी से गेटों शहर की तरफ कार दौड़ाता है ताकि वहां पहुंचकर किसी से टाइम उधार ले सके। जल्दबाजी में उसका ध्यान आगे सड़क पर बिछी कंटीली तारों पर नहीं पड़ता। जिससे टकराते ही विल की कार ब्रिज से नीचे गिर जाती है। इस एक्सीडेंट में विल और सिलविया बेहोश हो गए। असल में रास्ते में वह कांटे फोर्टिस और उसकी गैंग ने बिछाए फोर्टिस ने देखा कि सिल्विया के पास 10 साल का टाइम था। वह सिल्विया का सारा टाइम चुराकर वहां से निकल जाते हैं। इतने में ही विल और सिलविया को होश आया। सिलविया ने जब अपने हाथ की तरफ देखा तो वह परेशान हुई क्योंकि उसके पास सिर्फ 30 मिनट ही बचे थे और विल के पास भी कुछ मिनट ही बचे थे। पर फिर भी उसने सिलविया को अपने कुछ मिनट दिए जिससे इन दोनों का टाइम बराबर हो गया। इसके बाद विल सिलविया को लेकर जल्दी से अपने दोस्त के घर जाता है जिसे उसने 10 साल दिए थे। जब उसके दोस्त की वाइफ ने दरवाजा खोला और उसने विल को देखा तो उसने विल से नाराजगी जताते हुए कहा, तुम्हारे दिए हुए 10 साल ने मेरे हस्बैंड की जान ले ली। उसने सारा टाइम शराब में उड़ा दिया जिससे उसकी मौत हुई। यह सुनकर विल मायूस हो गया। लेकिन अब इन दोनों के पास भी ज्यादा टाइम नहीं था। अगर यह दोनों जल्दी से कुछ नहीं करते तो इनकी भी मौत पक्की थी। तभी विल ने सिलविया के कानों में इयरिंग देखी जो हीरे की थी। उसे बेचकर विल और सिलविया को 2 दिन का टाइम मिल गया। इसके बाद विल सिलविया को लेकर फोन बूथ पर आया। उसने सिलविया के पिता फिलिप को कॉल किया और बताया कि उसकी बेटी अब तक सही सलामत है। उस वक्त रेमंड भी फिलिप के पास ही मौजूद था और विल को भी पता था कि रेमंड भी वहां मौजूद है। विल ने सिल्विया को छोड़ने के बदले 10,000 साल का टाइम मांगा और वह 10,000 साल टाइम बैंक के जरिए गरीब लोगों में बांटने को कहा और कल सुबह तक का टाइम दिया। हालांकि फिलिप के लिए यह रकम कुछ भी नहीं थी। पर फिलिप किसी भी कीमत पर गरीबों को टाइम नहीं देना चाहता था। इधर विल सिल्विया को अपने घर ले आया। जहां पर दोनों सुबह होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सिलविया ने विल से पूछा कि उसकी फैमिली कहां है? इस पर विल ने बताया कि पिछली रात ही टाइम ना होने की वजह से मेरी मां की डेथ हुई। यह सुनकर सिल्विया को बहुत बुरा लगता है और उसे एहसास होता है कि यहां गरीब लोग हर पल मौत के डर में जीते हैं। उन्हें एक दिन का टाइम कमाने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है। अगली सुबह बैंक खुलते ही विल और सिल्विया खिड़की से बैंक पर नजर रखने लगे। लेकिन बैंक ने गरीबों में टाइम नहीं बांटा। सिलविया यह देखकर बहुत मायूस हो गई कि टाइम के आगे उसके पिता के लिए अपनी बेटी की भी कोई कीमत नहीं अब सिलविया को समझ आ गया कि उसके पिता सिर्फ बिजनेसमैन नहीं है बल्कि वह इस सिस्टम के हेड हैं। वह गरीब लोगों की मौत से अपनी जिंदगी के साल जमा करते हैं। सिलविया को यूं मायूस देखकर विल ने उसे वापस घर भेजने का फैसला किया। वह उसे फोन बूथ पर ले आया और अपने पिता को कॉल करके अपने लिए मदद बुलाने को कहा। इस दौरान विल सिलविया को वेपन भी दे देता है ताकि वह खुद की हिफाजत कर सके। इधर सिलविया फोन पर अपने पिता से बात कर रही थी कि तभी टाइम कीपर रेमंड चुपके से वहां आ पहुंचा और विल पर गन तान दी। रेमंड विल पर गोली चलाने ही वाला था कि तभी सिल्विया ने रेमंड को देख लिया और घबराहट में रेमंड पर गोली चला दी। यह देख विल घबराकर रेमंड के पास आया। हालांकि वह गोली रेमंड के हाथ को छूकर निकल गई थी। रेमंड के हाथ से बहुत खून निकल रहा था। विल ने रेमंड की घड़ी देखी। रेमंड के पास सिर्फ 2 घंटे बचे थे। दरअसल टाइम कीपर्स को भी सैलरी के तौर पर हर रोज एक दिन का ही टाइम मिलता था। विल समझ गया कि जब तक रेमंड के पास उसके टीम वाले पहुंचेंगे तब तक रेमंड का ज्यादा खून बहने की वजह से उसकी मौत हो गई होगी। इसलिए विल रेमंड को 2 घंटे का टाइम देते हुए रेमंड की कार को लेकर वहां से निकल गया। रेमंड को गोली मारकर अब सिलविया भी क्राइम लिस्ट में आ चुकी थी। हालांकि विल ने सिलविया से कहा कि वह अभी इन सब से निकल सकती है। लेकिन ग्रीच में सिल्विया की जिंदगी पिंजरे में कैद पंछी की तरह थी। उसके पिता फिलिप ने उस पर बहुत सारी पाबंदियां लगा दी थी। पर यहां आकर उसे आजादी का एहसास हो रहा था क्योंकि यहां वह अपनी मर्जी की मालिक थी और सिल्विया समझ जाती है कि यहां पर लोगों के साथ गलत हो रहा है। अब वह भी गरीबों को उनका हक दिलाने में विल के साथ थी। विल और सिल्विया ने मिलकर अमीरों को लूटना शुरू कर दिया। सिल्विया जो कि ग्रीनिस्ट सिटी के चप्पे-चप्पे से वाकिफ थी। इसलिए इन दोनों ने प्लान बनाया कि वो ग्रीनिज सिटी में बैंक्स से टाइम कैप्सूल चुराएंगे और उनको गरीबों में बांट देंगे। सिल्विया ने सबसे पहले अपने पिता फिलिप के कई सारे बैंक्स में डाका डाला क्योंकि फिलिप ने गरीबों की मौत से वह सारा टाइम इकट्ठा किया था। इन दोनों ने तिजोरी से सभी टाइम कैप्सूल एक बैग में पैक करके वहां से निकल गए और उन्हें गरीबों में बांटने लगे। इतनी बड़ी चोरी करने के बाद अब सरकार भी इन दोनों से तंग आ चुका था। इसीलिए सरकार ने इन दोनों के सर पर 10 साल का टाइम इनाम रख दिया। यह खबर सुनते ही गैंगस्टर फर्टिस अब इन दोनों को कुत्ते की तरह ढूंढने लगा। लेकिन विल और सिलविया हर रोज अपना ठिकाना बदलते रहते थे जिससे वह किसी के हाथ नहीं आते। यह दोनों एक होटल में छुपे हुए थे। इनके पास टाइम की कमी तो थी नहीं इसलिए उन्होंने पूरे होटल को ही बुक कर लिया था। फोर्टिस इन दोनों की तलाश में उस होटल के बाहर आ पहुंचा। वहां उसने कुछ लोगों को पकड़ कर उनसे विल और सिलविया के बारे में पूछने लगा। लेकिन उन लोगों पर विल और सिलविया के बहुत एहसानात थे। इसलिए यह लोग मरने के लिए तो तैयार थे। पर विल और सिलविया का ठिकाना बताने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन जब फोर्टिस ने उन लोगों पर बहुत ज्यादा जोर जबरदस्ती की तो उनमें से एक बंदा मौत के डर से फोर्टिस को उस होटल के बारे में बता देता है जहां विल और सिल्विया छुपे हुए थे। जिसके बाद फोर्टिस फौरन अपनी गैंग के साथ वहां पर पहुंच जाता है और इन दोनों को पकड़ लेता है। अब विल और सिलविया का उनसे बच पाना नामुमकिन था। फोर्टिस ने विल को एक टेबल पर बैठा दिया और उसे टाइम फाइट के लिए चैलेंज किया। विल समझ गया कि अगर मैंने चैलेंज से इंकार किया तो फोर्टिस के गैंग वाले लोग मुझे मार देंगे। इसीलिए क्यों ना आज इसके साथ पंजा आजमाया जाए। फोर्टिस और विल ने एक दूसरे की कलाई पकड़ ली और मौत का खेल शुरू हुआ। फोर्टिस माहिर खिलाड़ी था। उसने शुरुआत में ही विल का हाथ नीचे कर दिया। जिससे विल का टाइम तेजी से फोर्टिस में ट्रांसफर होने लगा। लेकिन विल बिल्कुल जोर ही नहीं लगा रहा था। जैसे कि वह जानबूझकर हार रहा हो। पर जैसे ही विल के पास अपनी लाइफ के तीन से 4 सेकंड बचे तभी विल ने अपनी पावर दिखाई और एक झटके से फोर्टिस का हाथ नीचे कर दिया। फोर्टिस की आंखें खुली की खुली रह गई। वह पूरा जोर लगाकर अपना हाथ ऊपर करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन विल की ताकत के आगे वह ढीला पड़ चुका था। यह देख फोर्टिस के आदमियों का ध्यान फोर्टिस की घड़ी पर अटक गया। अब उनका बॉस मरने वाला था। इतने में ही मौका पाकर विल ने अपने जूते से गन निकाली और पलक झपकते ही फोर्टिस के सारे आदमियों को शूट कर दिया क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करता तो वह लोग उसे मार देते। इसी के साथ फोर्टिस का टाइम जीरो हो गया और वह भी मारा गया। विल और सिल्विया जल्दी से वहां से भाग निकले। इसी दौरान उन्होंने देखा कि अमीरों ने सारा खेल पलट दिया। विल और सिल्विया ने गरीबों में जितना भी टाइम बांटा था उसकी वैल्यू अब कुछ भी नहीं रही थी क्योंकि अमीरों ने महंगाई के दर को कई गुना बढ़ा दिया था। यह देख विल हारा हुआ महसूस करने लगा और उसे लगा कि मैं कभी भी इन गरीबों को उनका हक नहीं दिला सकूंगा। उसने सिल्विया से कहा कि अब सब खत्म हो चुका है। अगर वह लोगों में हजार साल भी बांट दें तो अमीर लोग महंगाई को और ज्यादा बढ़ा देंगे जिससे लोगों की हालत कभी नहीं सुधर पाएगी। सिल्विया ने कहा कि कोई तो रास्ता होगा। इस पर विल ने कहा कि हमें लाखों साल चुराकर इन लोगों को देने होंगे। तब जाकर हम लोग महंगाई को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि यह इतना आसान नहीं था। पर सिलविया ने इसके लिए एक प्लान सोच रखा था। अगली ही सुबह जब फिलिप अपने बॉडीगार्ड्स के साथ ऑफिस पहुंचा तभी सिलविया वहां आई और उसने अपने पिता से कहा कि वह सरेंडर करना चाहती है। तब सारे गार्ड्स ने सिलविया पर गन तान दी। लेकिन तभी वहां पीछे से गार्ड के बेस में छिपा विल वहां आ पहुंचा। उसने फिलिप के सर पर गन रखी और उसके जरिए लॉकर का दरवाजा खुलवाया। विल और सिल्विया ने फिलिप के लॉकर से एक टाइम कैप्सूल चुरा लिया जिसमें 10 लाख साल का टाइम मौजूद था। इस टाइम कैप्सूल का एक-एक साल गरीबों की ही मौत से आया था। विल और सिल्विया वह टाइम कैप्सूल लेकर भाग जाते हैं। इधर रेमंड को जब यह बात पता चली तो वह फौरन विल और सिल्विया के पीछे लग गया। जब रेमंड ने अपने हाथ पर घड़ी को देखा तो उसके पास 1 घंटे से भी कम टाइम बचा हुआ था। वह हेड क्वार्टर कॉल करके कहता है कि मुझे मेरी सैलरी कैप्सूल में भेज दो। मेरे पास टाइम कम है। लेकिन इससे पहले कि वह अपनी बॉडी में कैप्सूल से टाइम ट्रांसफर कर पाता उसे विल की कार दिख जाती है। और वह कैप्सूल से अपनी बॉडी में बिना टाइम ट्रांसफर किए उनके पीछे लग जाता है। क्योंकि अगर वह 10 लाख साल गरीबों को मिल जाते तो गेटो टाइम जोन का हर एक इंसान अमर हो जाता और अमीरों का बनाया पूरा सिस्टम तहस-नहस हो जाता। रेमंड ने विल और सिल्विया को पकड़ने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा दी। लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाया। विल और सिल्विया रेमंड को चकमा देकर गेटों शहर आ गए और वह टाइम कैप्सूल एक बच्ची के हाथों में सौंप दिया। उन्हें पता था कि रेमंड सीधा हमारे पीछे गेटो शहर पहुंचेगा। इसलिए उन्होंने इस जगह को छोड़कर एक सुनसान जगह पर चले गए। उधर उन्होंने गिटो शहर के लोगों में लाखों साल बांटकर उन्हें अमर कर दिया था। लेकिन खुद इन दोनों के पास बहुत ही कम टाइम बच जाता है। बदकिस्मती से उसी पल रेमंड ने उन्हें पकड़ लिया। रेमंड ने विल को धमकी देते हुए कहा, “अगर तुम्हें अपनी जान प्यारी है तो चुराया हुआ सारा टाइम वापस कर दो।” तब विल ने उसे अपनी घड़ी का सिखाया। विल और सिलविया के पास कुछ ही मिनट बचे थे। विल ने रेमंड से कहा, “कहीं तुम भूल तो नहीं गए?” याद है जब तुम मरने वाले थे, तो मैंने तुम्हें कुछ टाइम उधार दिया था। टाइम तो तुम्हें मुझे वापस करना चाहिए। यह सुनकर रेमंड को याद आया कि विल और सिलविया को पकड़ने की जल्दी में उसने अपने टाइम पर ध्यान ही नहीं दिया। जब उसने अपनी घड़ी पर नजर डाली तो उसके पास सिर्फ 5 सेकंड ही बचे थे। जो देखते ही देखते जीरो हो गए और रेमंड मारा गया। विल और सिल्विया रेमंड से तो बच गए थे। पर इन दोनों के पास भी अब सिर्फ एक-ए मिनट ही बचा था। ऊपर से उस सुनसान इलाके में उनकी मदद करने वाला भी अब कोई नहीं था। उन्हें अपनी मौत साफ नजर आ रही थी। इन दोनों ने मायूस होकर एक दूसरे को गले लगाया और तभी विल को रेमंड की कार नजर आई। विल फॉरेन कार की तरफ भागा और वहां पहुंचकर उसने रेमंड की सैलरी का टाइम अपनी घड़ी में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद वह सिल्विया को भी टाइम देने उसकी ओर भागने लगा। सिलविया भी तेजी से विल की ओर दौड़ रही थी। सिलविया के पास कुछ ही सेकंड्स बचे हुए थे। यह बिल्कुल उसी तरह का पल जिस तरह से विल ने अपनी मॉम को खोया था। विल ने अपनी मॉम को तो खो दिया था पर सिलविया को नहीं खोना चाहता था। विल सिलविया के बिल्कुल करीब ही था। पर तभी सिलविया विल की बाहों में गिर पड़ी। लकीली विल ने सही वक्त पर सिलविया का हाथ थाम लिया था। जिससे उसकी जान बच गई। विल और सिलविया की बदौलत अब डेटन शहर के सारे लोग अमर हो चुके थे। अब उन्हें एक-ए घंटे कमाने के लिए फैक्ट्रीज में काम करने की जरूरत नहीं थी। वह सभी अपने सपनों को पूरा करने ग्रीनिश शहर की ओर निकल पड़े।

    Zindagi Kharidne Wali Duniya! | In Time (2011) Full Movie Explained in Hindi

    🎬 Welcome to Ai XYZ
    We bring you detailed and insightful explanations of movies from around the world. Our goal is to help you understand every layer of storytelling — from hidden clues and character arcs to complex endings and cinematic symbolism.

    We cover all genres — thriller, sci-fi, mystery, horror, drama, and fantasy — breaking down scenes, exploring theories, and revealing the deeper meanings behind your favorite films.

    Whether you missed something in a movie, want to understand a confusing ending, or just love exploring great storytelling, this channel is for you.

    🎬 Movie Credits
    Movie Name: In Time
    Release Year: 2011
    Director: Andrew Niccol
    Writer: Andrew Niccol
    Main Cast: Justin Timberlake, Amanda Seyfried, Cillian Murphy, Olivia Wilde
    Genre: Sci-Fi / Action / Thriller

    ⚠️ Copyright Disclaimer:
    All the content on this channel, including movie explanations, reviews, and analyses, is created for educational and entertainment purposes only. We do not own any of the movie clips, images, or soundtracks used in our videos.

    Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research.

    All copyrighted material belongs to their respective owners.
    If any content owners would like us to remove their material, please contact us directly at jitsarkarxyz@gmail.com , and we will take action immediately.

    #dubbedmovies #movie #film #hollywoodmovies
    #movieexplained #filmexplainedinhindi #scifi #timetravelmovies #horror
    #movieexplained

    Share.

    1 Comment

    Leave A Reply